Google Analytics Meta Pixel
खेलफीचर्ड

आज बिना खेले धोनी की CSK और क्रुणाल की LSG पहुंच जाएंगी प्लेऑफ में

हैदराबाद: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की टीम आज जब सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ अहम मुकाबले के लिए मैदान पर उतरेगी तो उसकी नजरें प्लेऑफ में जगह बनाने के साथ भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली के प्रदर्शन पर होगी। आरसीबी इस समय 12 मैचों में इतने ही अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। उसे प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए बचे हुए दोनों मैच जीतने होंगे। एसआरएच के नाम 12 मैचों में आठ अंक है और टीम खिताब की दौड़ से बाहर हो चुकी है।

ऐसे लखनऊ और चेन्नई बिना खेले कर सकती हैं आज क्वॉलिफाइ
दूसीरी ओर, चेन्नई और लखनऊ दोनों आज यही दुआ कर रही होंगी कि बैंगलोर हार जाए, क्योंकि उसके हारते ही उनके नाम के आगे ‘Q’ (क्वॉलिफाइ का मार्क) लग जाएगा। दरअसल, बैंगलोर के हारने पर सिर्फ मुंबई ही 16 पॉइंट्स तक पहुंच सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *