Google Analytics Meta Pixel
देशफीचर्ड

सुकेश ने वकीलों से मिलने के लिए ज्यादा वक्त मांगा

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को जेल में वकीलों से मिलने का समय बढ़ाने वाली याचिका पर सुकेश चंद्रशेखर को फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि आप हमें वकीलों का नाम दें, हम जेल के अधिकारियों से आपके वकीलों को जेल में रहने की अनुमति देने के लिए कह देंगे।

जस्टिस अजय रस्तोगी और बेला एम त्रिवेदी की बेंच ने कहा कि आप जेल नियमों के अनुसार पहले ही वकीलों से मिल रहे हैं। आप कोर्ट में ये किस तरह की बातें कर रहे हैं? क्या आप जेल में विशेषाधिकार चाहते हैं।

कोर्ट में क्या दलीलें दी गईं…
चंद्रशेखर के वकील- मेरे मुवक्किल के खिलाफ छह शहरों में 28 मामले लंबित हैं। इन मामलों में 10 से ज्यादा वकील काम कर रहे हैं। जेल नियमों के अनुसार उन्हें वकीलों से मिलने के लिए सप्ताह में दो बार केवल 30 मिनट दिए जा रहे हैं, जो पर्याप्त नहीं है। मेरे मुवक्किल के अधिकार का उल्लंघन हो रहा है।

सुप्रीम कोर्ट- याचिकाकर्ता ने जो मांग की है, उसकी अनुमति नहीं दी जा सकती। कैदी को उसके रिश्तेदारों या दोस्तों से हफ्ते में दो बार 30 मिनट की मुलाकात करने की अनुमति दी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *