फीचर्डमनोरंजन

रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ में अजय देवगन समेत होंगे ये 6 बड़े स्टार्स

भले ही रोहित शेट्टी की पिछली रिलीज ‘सर्कस’ फ्लॉप रही, लेकिन इसमें कोई दोराय नहीं कि वह पिछले कई साल से लगातार हिट फिल्में दे रहे हैं। इसी वजह से उन्हें ‘रो-हिट शेट्टी’ भी कहा जाता है। एक तरफ जहां रोहित शेट्टी सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में बिजी हैं, तो वहीं दूसरी ओर, वह ‘सिंघम अगेन’ में भी जुट गए हैं। अजय देवगन स्टारर इस कॉप फिल्म में तगड़ी स्टारकास्ट नजर आने वाली है। इसमें रोहित शेट्टी दीपिका पादुकोण से लेकर करीना कपूर, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह तक को लेने की प्लानिंग कर रहे हैं।

‘पिंकविला’ की रिपोर्ट के मुताबिक, Singham Again रोहित शेट्टी की आज तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म होगी। Rohit Shetty पिछले डेढ़ साल से इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। अब वह जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर ने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *