फीचर्डव्यापार

इस खबर के आते ही औंधे मुंह गिरे अडानी के शेयर, ग्रुप की 9 कंपनियों के स्टॉक्स गिरावट के साथ हुए बंद

नई दिल्ली: गौतम अडानी के लिए कल अच्छी खबर आई थी और शेयरों में भारी उछाल देखा गया था। लेकिन शेयरों में यह तेजी ज्यादा देर तक बरकरार नहीं रही। आज एक बुरी खबर के आते ही अडानी ग्रुप की ज्यादातर सभी कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट देखी गई है। अडानी की 10 में से 9 कंपनियों के शेयर भारी गिरावट के साथ बंद हुए हैं। इधर आज अडानी-हिंडनबर्ग मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला भी आना है। इसका असर भी अडानी के शेयरों में देखने को मिला है। अडानी ग्रुप के शेयरों में आज बिकवाली हावी रही है। अडानी ग्रुप के शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं। बता दें आज सुप्रीम कोर्ट में अडानी-हिंडनबर्ग के मुद्दे पर दायर की गई याचिकाओं पर सुनवाई हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *