Google Analytics Meta Pixel
देशफीचर्ड

राजनाथ सिंह ने राजौरी में आर्मी बेस कैंप का लिया जायजा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज 06 मई को जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आर्मी बेस कैंप की अपनी यात्रा के दौरान भारतीय सेना की परिचालन तैयारियों और सीमा पर सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया। अपने दौरे के दौरान रक्षा मंत्री ने सीमा पर तैनात जवानों से भी मुलाकात की।

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सेना लगातार आतंकियों की तलाश में जुटी हुई है। शुक्रवार को मुठभेड़ के दौरान 5 जवान शहीद हो गए थे। इस बीच शनिवार को रक्षा मंत्री राजनाथि सिंह राजौरी पहुंचे हैं जहां उन्होंने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। राजनाथ सिंह ने आज जम्‍मू कश्‍मीर के राजौरी में आर्मी बेस कैंप का दौरा किया। इस दौरान रक्षा मंत्री ने सीमा पर ऑपरेशनल क्षमताओं और सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान राजनाथ सिंह ने सेना के जवानों से मुलाकात भी की और उनकी हिम्मत बढ़ाते हुए हौंसला बुलंद रखने के लिए कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *