एआर रहमान पर लगा धुन चोरी का आरोप
निर्देशक मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेलवन 2 इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। रिलीज होते ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। हालांकि अब फिल्म पर मुसीबत के बादल मंडरा रहे हैं। फिल्म के गाने की धुन को लेकर चोरी का आरोप लगा है।
हाल ही में मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेलवन: पार्ट 2 रिलीज हुई है, जो बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत से ही जोरदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की देसभर के लोग सराह रहे हैं। फिल्म को देखने के लिए हर रोज थिएटर में लोगों की भीड़ जुट रही है।‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म ओपनिंग डे से ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है, लेकिन अब फिल्म पर मुसीबत की तलवार लटक रही है। दरअसल ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ के गाने को लेकर एआर रहमान पर धुन चोरी का आरोप लगा है।
दिल्ली के रहने वाले एक गायक उस्ताद वसीफुद्दीन डागर ने आरोप लगाया कि एआर रहमान ने फिल्म के गाने वीरा राजा वीरा की धुन को उनके पिता और चाचा द्वारा गाई गई शिव स्तुति से चुराई है, जिसपर अब बवाल मच गया है।
