Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
फीचर्डमनोरंजन

Karan Deol ने गुपचुप की सगाई, अब इस दिन बजेगी शादी की शहनाई

एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म गदर को लेकर चर्चा में हैं। जब से फिल्म के दूसरे पार्ट की घोषणा हुई है तब से फैंस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच एक्टर के बेटे करण देओल चर्चा में आ गए हैं। खबर है कि करण ने सगाई कर ली है और जल्द ही शादी करने वाले हैं।

एक्टर सनी देओल के बेटे करण देओल ने फिल्म ‘पल पल दिल के पास’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन फिल्म के गानों को खूब सराहा गया था। इसके बाद भी एक्टर ने हार नहीं मानी और पापा सनी की फिल्म ‘वेल्ले’ में दिखाई दिए थे, लेकिन वो यहां भी नाकाम साबित हुए। एक एक बार फिर एक्टर चर्चा में आ गए हैं, लेकिन इस बार चर्चा में आने की वजह इनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि एक्टर की पर्सनल लाइफ है। दरअसल खबर आ रही है कि एक्टर ने सगाई कर ली है और अब जल्द ही वो शादी करने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *