जंग के चलते अब तक 1 लाख से ज़्यादा सूडानी छोड़ चुके हैं देश
सूडान में चल रही हिंसा को 17 दिन पूरे हो चुके हैं। अभी भी इस हिंसा के कम होने के आसार नज़र नहीं आ रहे हैं। हाल ही में यूनाइटेड नेशंस ने इस जंग की वजह से सूडान को छोड़कर जाने वाले लोगों के एक बड़े आँकड़े की जानकारी दी है।
सूडान में आर्मी और पैरामिलिट्री (अर्धसैनिक बल) रैपिड सपोर्ट फोर्स के बीच चल रही खूनी जंग को अब 17 दिन पूरे हो गए हैं। आज इस जंग का 18वां दिन शुरू हो गया है। इसके बावजूद दोनों पक्षों में चल रही जंग रुकने का नाम नहीं ले रही है। अफ्रीकी महाद्वीप में स्थित इस देश में पिछले 17 दिन में माहौल काफी बिगड़ गया है। जो हिंसा देश की राजधानी खार्तूम से शुरू हुई थी, वो अब देश के कई हिस्सों में पहंच चुकी है। इससे देश में सिविल वॉर की स्थिति पैदा हो गई है और माहौल काफी खराब हो गया है। सूडान में चल रही इस हिंसा की वजह से कई सूडानी देश छोड़कर दूसरे देशों में शरण के लिए जाने के लिए भी मजबूर हो गए हैं।