खास खबरफीचर्ड

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग और दिल्ली पुलिस के बीच मुठभेड़

दिल्ली पुलिस की उत्तरी रेंज की स्पेशल सेल ने मंगलवार को रोहिणी इलाके में हुई मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों अपराधी सुरेंद्र मटियाला हत्याकांड में शामिल थे।

दिल्ली पुलिस की उत्तरी रेंज की स्पेशल सेल ने मंगलवार को रोहिणी इलाके में हुई मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि मुठभेड़ के दौरान गैंगस्टर के गिरोह के सदस्यों और स्पेशल सेल की ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दोनों को दबोचा गया। मुठभेड़ में किसी को नुकसान नहीं हुआ। मामले में आगे की जांच की जा रही है। दिल्ली पुलिस का लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर शिकंजा कसने की कोशिश में जुटी हुई है। बीते कुछ महीनों से इस गैंग के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है।

दिल्ली के रोहिणी इलाके में मंगलवार को पुलिस और अपराधियों के बीच हुई फायरिंग में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो पिस्टल और छह जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। दोनों अपराधी सुरेंद्र मटियाला हत्याकांड में शामिल थे। ये दोनों लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *