फीचर्डविदेश

रूस में सोमवार को ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की अहम बैठक

मॉस्को: ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों का सम्मेलन सोमवार से रूस के निजनी नोवगोरोड में शुरू हो रहा है। भारत ‘विश्व बंधु’ (ग्लोबल फ्रेंड) के रूप में अपने रोल को जारी रखते हुए बैठक में ग्लोबल साउथ के सामने विकास संबंधी चिंताओं और दुनिया के सामने आ रही चुनौतियों को उठा सकता है। नई दिल्ली में मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के गठन के तुरंत बाद होने वाली यह ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की पहली बैठक भी होगी। दरअसल, जनवरी में समूह के विस्तार को औपचारिक रूप दिया गया था। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में भारत के विदेश मंत्री, दक्षिण अफ्रीका के अंतरराष्ट्रीय संबंध और सहयोग मंत्री नादिया पंडोर, ब्राजील के विदेश मंत्री माउरो विएरा, चीनी विदेश मंत्री वांग यी के अलावा ग्लोबल साउथ और ईस्ट से आमंत्रित देशों के विदेश मंत्री हिस्सा लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *