थिएटर्स में रिलीज होगी OMG 2 या फिर OTT का रुख करेंगे मेकर्स
करीब 11 साल पहले अक्षय कुमार की फिल्म रिलीज हुई थी- OMG। इस फिल्म में भगवान से जुड़े अंधविश्वासों को लेकर चुटीले अंदाज में कड़वी हकीकत दिखाई गई थी। फिल्म को खूब सराहा गया। ये हिट रही। अब इसके सीक्वल का सभी को इंतजार है। इसकी शूटिंग भी हो चुकी है। लेकिन इसकी रिलीज को लेकर अभी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा और वूट पर रिलीज किया जाएगा। दरअसल, मेकर्स कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं, इसलिए वो ओटीटी की तरफ रुख करना चाहते हैं। लेकिन जैसे ही ये खबर सामने आई, फैंस का दिल टूट गया। उनका कहना है कि ये ऐसी मूवी है, जिसे थिएटर्स में ही रिलीज होना चाहिए, ताकि इसे ज्यादा से ज्यादा लोग देख सकें। अब इसी मामले को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आया है।
