Google Analytics Meta Pixel
खेलफीचर्ड

महिला पहलवानों ने पुलिस के रवैये पर उठाए सवाल, सुप्रीम कोर्ट में 28 अप्रैल को सुनवाई

दिल्ली के जंतर-मंतर पर महिला पहलवानों का धरना-प्रदर्शन तीन दिन से जारी है। महिला पहलवानों ने WFI चीफ और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ FIR दर्ज करने के लिए याचिका दाखिल की थी। सुप्रीम कोर्ट याचिका पर सुनवाई के लिए राजी हो गया है। मामले में शुक्रवार, 28 april को सुनवाई होगी।

सात महिला पहलवानों ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि यह जरुरी है कि पुलिस यौन उत्पीड़न की सभी शिकायतों को गंभीरता से ले और तुरंत एफआईआर दर्ज करे। हालांकि, शिकायतकर्ताओं के प्रति पुलिस का रवैया चौंकाने वाला था। भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश की मांग करने वाली पहलवानों की याचिका पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *