राजीव बिंदल बने नए मुखिया, सिद्धार्थन को संगठन मंत्री की जिम्मा
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में हार के चार महीने बाद भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा फैसला फेरबदल किया है। भाजपा ने रविवार को लोकसभा सांसद सुरेश कुमार कश्यप की जगह हिमाचल प्रदेश के अपने अनुभवी नेता राजीव बिंदल को राज्य इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। वह पहले भी भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रमुख रह चुके हैं। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने यह नियुक्ति की है। नड्डा ने भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री को भी बदल दिया है। पवन राणा को दिल्ली भेज दिया गया है। उनके स्थान पर संगठन महामंत्री की कमान अब सिद्धार्थन को सौंप दी है। इस बाबत राष्ट्रीय महासचिव मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से आदेश जारी किए जा चुके हैं। भाजपा का एक खेमा संगठन महामंत्री से भी नाराज चल रहा था। तत्कालीन विधायक रमेश धवाला कई बार खुलकर पवन राणा के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं।
आपको बता दें कि हिमाचल बीजेपी के वरिष्ठ नेता डॉ राजीव बिंदल का जन्म 12 जनवरी, 1955 को हुआ था। राजीव बिंदल धूमल सरकार में स्वास्थ्य मंत्री के पद पर रह चुके हैं। साल 2017 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद उन्हें हिमाचल विधानसभा का अध्यक्ष बनाया गया था। करीब दो साल तक विधानसभा का अध्यक्ष रहे थे।
