छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री आज रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अनेक कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 19 अप्रैल, बुधवार को रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम एवं विभिन्न आयोजनों में शामिल होंगे। वे इस दौरान क्षेत्रवासियों को विकास कार्याें की सौगात भी देंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12.10 बजे आयुर्वेदिक कॉलेज के सामने स्थित नालंदा परिसर में मिलेट कैफे का लोकार्पण करेंगे और 12.25 बजे नंदनवन मार्ग स्थित अटारी के दुर्गा मंदिर का दर्शन करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री 12.35 बजे जरवाय में सी एंड डी प्लांट का लोकार्पण करेंगे और जरवाय गौठान का अवलोकन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *