Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डविदेश

पुतिन और जेलेंस्की जंग के मैदान में पहुंचे रूस-यूक्रेन, युद्ध में टूट रहा सैनिकों का हौसला

कीव: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में लड़ रहे रूसी सैनिकों के कमान केंद्र का मंगलवार तड़के दौरा किया। यह पिछले दो महीने में उनका दूसरा ऐसा दौरा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की भी मंगलवार को दोनेत्स्क प्रांत के दौरे पर पहुंचे जहां पर रूसी सैनिकों के साथ भीषण लड़ाई जारी है। पुतिन ने यह दौरा ऐसे समय किया है जब युद्ध के 14वें महीने होने वाले हैं और माना जा रहा है कि यूक्रेन पश्चिमी देशों से मिली मदद के सहारे रूस पर जवाबी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है।

क्रेमलिन की ओर से जारी और रूस के सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित एक वीडियो में पुतिन दक्षिण खेरसॉन क्षेत्र में रूसी बलों के कमान केंद्र का दौरा करते दिखे। इसमें पुतिन जंग के हालात के बारे में शीर्ष सैन्य अधिकारियों से जानकारी लेने के लिए हेलीकॉप्टर से वहां पहुंचते दिखते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *