हुआ हनी सिंह-टीना थडानी का ब्रेकअप
मशहूर रैपर हनी सिंह एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। जनवरी में ही हनी सिंह ने अपनी गर्लफ्रेंड टीना थडानी से लोगों का परिचय करवाया था। मगर अब हनी सिंह और टीना के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही हैं। टीना पेशे से एक्ट्रेस और मॉडल हैं जो कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रही हैं। हनी सिंह और टीना करीब एक साल रिलेशनशिप में रहे हैं। बता दें हनी सिंह तलाकशुदा हैं। उनकी पूर्व पत्नी का नाम शालिनी तलवार हैं जिनका कोर्ट में केस भी चल रहा है।
बात करें Honey Singh और Tina Thadani के ब्रेकअप की तो तमाम खबरें हैं कि दोनों का रिश्ता टूट गया है। दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो भी कर दिया है। इतना ही नहीं, दोनों ने एक दूसरे की सोशल मीडिया पर मौजूद तस्वीरों को भी डिलीट कर दिया है। अब दोनों का यूं जुदा होने का कारण क्या है ये तो फिलहाल सामने नहीं आया है।
