नोटिस मिलने के बाद सरकारी बंगला खाली कर रहे हैं राहुल गांधी
नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजधानी के तुगलक लेन स्थित आवास खाली कर रहे हैं जहां वह बतौर सांसद पिछले कई वर्षों से रह रहे थे। मानहानि के मामले में दो साल की सजा सुनाए जाने के बाद पिछले महीने उन्हें लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराया गया था। लोकसभा सचिवालय की ओर से भेजे गए नोटिस में उनसे 22 अप्रैल तक 12 तुगलक लेन आवास खाली करने के लिए कहा गया था। शुक्रवार के बाद शनिवार को भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 12 तुगलक लेन बंगले से सामान से भरा एक ट्रक रवाना हुआ।
फिलहाल ट्रकों से सामान उनकी मां सोनिया गांधी के 10 जनपथ आवास पर ले जाया जा रहा है। राहुल गांधी बहुत जल्द पूरी तरह यह आधिकारिक बंगला खाली कर देंगे। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी रहने के लिए कुछ मकान देखे हैं, हालांकि यह भी संभव है कि वह अपनी मां सोनिया गांधी के साथ ही रहें।