जीत के बाद जब रिंकू सिंह को आया किंग खान का फोन
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग के 2023 सत्र के एक रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कोलकाता नाइटराइडर्स ने जबरदस्त जीत दर्ज की। उसकी इस जीत के हीरो रहे रिंकू सिंह। रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर की आखिरी 5 गेंदों में यश दयाल को 5 छक्के उड़ाते हुए केकेआर को 3 विकेट से जीत दिलाई। इसके बाद टीम के को-ओनर शाहरुख खाने ने रिंकू को फोन किया। उनसे क्या-क्या बात हुई इस बारे में रिंकू सिंह ने बताया।
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में बेहद सामान्य परिवार में जन्मे इस क्रिकेटर को मैच के बाद शाहरुख खान ने फोन किया था। इस बारे में रिंकू ने आज तक को बताया कि वह शाहरुख खान से बात नहीं कर पा रहे थे। उन्होंने कहा- जीत के बाद शाहरुख ने फोन किया था। मुझे उनसे बात करने में शर्म आ रही थी। रिंकू ने मैच में 21 गेंदों में एक चौका और 6 छक्के उड़ाए। इसमें से 5 छक्के आखिरी ओवर में लगाए गए।