खेलफीचर्ड

सूर्यकुमार यादव की खेल भावना ने जीता सभी का दिल

मुंबई: मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले महीने तीन मैचों की वनडे सीरीज की तीनों पारियों में वह गोल्डन डक हुए थे। फिर आरसीबी के खिलाफ आईपीएल के पहले मैच में भी उनका बल्ला शांत रहा। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दूसरे मैच में भी सूर्या कुछ खास नहीं कर सके। लेकिन उनकी खेल भावना ने सभी का दिल जीत लिया।

मिचेल सैंटनर की गेंद लेग स्टंप के बाहर थी। सूर्यकुमार यादव ने उसे स्वीप करने की कोशिश की लेकिन वह चूक गए। गेंद धोनी के हाथों में गई और उन्होंने जोरदार अपील की लेकिन अंपायर ने वाइड दिया। इस बीच धोनी की हाथों में गेद जाने के साथ ही सूर्यकुमार यादव ने क्रीज छोड़कर वापस जाने के लिए बढ़ गए थे। क्योंकि उन्हें पता था कि गेंद ग्लब्स में लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *