आप ने जारी की 60 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, पूर्व कंडक्टर को टिकट दिया
आम आदमी पार्टी आप ने 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची शुक्रवार को जारी कर दी। सूची की घोषणा आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पृथ्वी रेड्डी और पार्टी के राज्य चुनाव प्रभारी दिलीप पांडे ने की।
आम आदमी पार्टी आप ने 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची शुक्रवार को जारी कर दी। सूची की घोषणा आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पृथ्वी रेड्डी और पार्टी के राज्य चुनाव प्रभारी दिलीप पांडे ने की। पहली सूची में पार्टी ने 80 उम्मीदवारों की घोषणा की थी और दूसरी सूची में 60 उम्मीदवारों के नाम हैं। पृथ्वी रेड्डी ने कहा कि, आप ने सभी पार्टियों से पहले पहली सूची घोषित कर दी है और घोषणा पत्र भी जारी कर दिया गया है। अब हमने 60 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इससे पता चलता है कि हम अन्य सभी पार्टियों से आगे हैं। आप आम आदमी पार्टी आम आदमी को मौका दे रही है। पहली सूची की तरह दूसरी सूची में भी हमारे उम्मीदवारों की औसत आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं है। दो सूचियों में 23 इंजीनियर, 14 किसान, 18 अधिवक्ता, 11 महिलाएं, छह डॉक्टर, पांच तकनीकी विशेषज्ञ और पांच डॉक्टरेट धारकों को टिकट दिया गया है। दो सूचियों में 68 स्नातक और 6 एमबीए स्नातक हैं।