Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डविदेश

जापान में 6.1 तीव्रता के भूकंप का झटका, सुनामी का खतरा नहीं

जापान में कुछ समय पहले लोग भारी बर्फबारी से परेशान चल रहे थे। बर्फबारी से राहत मिलने के बाद अब जापान में भूकंप का झटका महसूस किया गया है। भूकंप के बाद सुनामी के खतरे के बारे में भी मौसम विभाग ने जानकारी दी है।

पिछले कुछ समय से दुनियाभर में कई जगह भूकंप (Earthquake) के मामले देखे जा रहे हैं। आज एक बार फिर भूकंप का एक नया मामला सामने आया है। यह भूकंप जापान (Japan) में आया है। जापान के होकाइडो आइलैंड (Hokkaido island) में महसूस किया गया है। होकाइडो आइलैंड में आज मंगलवार, 28 मार्च को करीब 6 बजकर 18 मिनट पर यानी कि भारतीय समयानुसार 2 बजकर 48 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस किया गया।

रिक्टर स्केल पर जापान के होकाइडो आइलैंड में आज आए भूकंप की तीव्रता 6.1 रही। जापान के मौसम विभाग ने इस बारे में जानकारी दी। इस भूकंप की गहराई 50 किलोमीटर रही। रिपोर्ट के अनुसार इस भूकंप से किसी तरह के भारी नुकसान की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *