सरकार की पॉलिसी इसके कारण कोयला उद्योग प्रभावित…. CM बघेल बोले- छत्तीसगढ़ के सांसद नहीं उठाते मुद्दा
रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को ऑल इंडिया स्टील कॉन्क्लेव में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने देशभर से आये स्टील उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्टील सेक्टर को आगे बढ़ाने के लिये छत्तीसगढ़ सरकार तत्त्पर है। इसके बाद सीएम बघेल ने मीडिया से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अडानी के खाते में 20000 करोड़ रुपए किसके हैं। साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ के सांसदों पर आरोप लगाया कि वे कोयले को लेकर संसद में मुद्दा नहीं उठाते।
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि अडानी के खाते में 20000 करोड़ रुपए जो सेल कंपनी में गया, वह पैसा किसका है, उसी पर सवाल पूछने के बाद राहुल गांधी को लोकसभा में बोलने नहीं दिया गया। अब राहुल गांधी की सदस्यता खत्म हुई है, इन्हीं सब सवालों को लेकर कांग्रेस विरोध कर रही है।
