Google Analytics Meta Pixel
देशफीचर्ड

देश की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल पुणे के अस्पताल में भर्ती

देश की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद पुणे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 89 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति को तेज बुखार और सीने में इंफेक्शन की शिकायत के बाद एडमिट कराया गया है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें बुधवार की रात को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। अस्पताल के एक अधिकारी ने कहा, फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। बता दें कि प्रतिभा पाटिल ने साल 2007 से 2012 तक भारत की 12वीं राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया। वह देश की राष्ट्रपति बनने वाली पहली महिला थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *