Google Analytics Meta Pixel
Saturday, August 1, 2026
Latest:
फीचर्डमनोरंजन

जल्द होने वाला है परिणीति और राघव का शुभ विवाह!

परिणीति चोपड़ा और ‘आप’ सांसद राघव चड्ढा को एक रेस्टोरेंट में क्वालिटी टाइम एन्जॉय करते हुए देखे जाने के बाद से ही डेटिंग की अफवाहें तेज हो गई हैं। हालांकि, अब रिपोर्ट्स के मुताबिक परिवार पहले से ही रोका की तैयारी कर रहे हैं। जहां राघव ‘राजनीति के बारे में पूछिए, परिणीति के बारे में नहीं’ पर कायम हैं, वहीं फैंस दोनों के रिश्ते की अफवाहों के बारे में जानने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। सोशल मीडिया पर डिनर और लंच के लिए मिलने की तस्वीरें वायरल होने के बाद राघव और परिणीति ने डेटिंग की अफवाहों को हवा दी।

राघव चड्ढा (Raghav Chadha) और परिणीति चोपड़ा दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में चुप्पी साध रखी है, इस बात को छोड़कर कि दोनों ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में एक साथ पढ़ाई किया है और उनके कई कॉमन फ्रेंड्स हैं। हालांकि, टीओआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, सभी फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाने के लिए यह पता चला है कि दोनों के परिवारों ने शादी पर चर्चा शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *