Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
फीचर्डविदेश

लंदन में इंडियन हाई कमीशन के बाहर अब सख्त सुरक्षा:इस बार बिल्डिंग के पास नहीं पहुंच सके खालिस्तानी

लंदन में इंडियन हाई कमीशन के बाहर बुधवार को फिर खालिस्तान समर्थकों ने प्रदर्शन किया। रविवार को खालिस्तानियों ने यहां प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ की थी और तिरंगा उतार दिया था।

रविवार की घटना पर भारत ने सख्त विरोध जताया था। इसके बाद बुधवार को लंदन की मेट्रो पुलिस ने यहां सिक्योरिटी के सख्त इंतजाम किए। घुड़सवार पुलिस भी यहां नजर आई। हर जगह बैरिकेडिंग की गई। इसके पहले बुधवार को ही नई दिल्ली में मौजूद ब्रिटिश हाई कमीशन की सुरक्षा घटा दी गई थी। इसके बाद लंदन में इंडियन हाई कमीशन की सिक्योरिटी सख्त की गई।

रविवार को लंदन में इंडियन हाई कमीशन के बाहर खालिस्तानियों के प्रदर्शन के दौरान मौजूद नहीं थी। इससे अलगाववादियों के हौसले बुलंद हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *