17 सीटों पर साथ आई सपा-कांग्रेस

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन हो गया। कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो गई। समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और कांग्रेस हाई कमान के बीच बुधवार सुबह सीटों को लेकर बातचीत हुई। इसके बाद बात सहमति बन गई।

रायबरेली, अमेठी, कानपुर, फतेहपुर सीकरी, बासगांव, सहारनपुर, प्रयागराज, महराजगंज, वाराणसी, अमरोहा, झांसी, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मथुरा, सीतापुर, बाराबंकी, देवरिया।

सपा बृहस्पतिवार को अंतिम फैसला लेगी

लंबे समय से जारी बातचीत के बाद सपा और कांग्रेस के बीच सीटों का फॉर्मूला तय हो गया है। वाराणसी कांग्रेस के ही खाते में है। अखिलेश यादव यहां से अपना उम्मीदवार वापस लेंगे। सपा ने पहले 11 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऑफर दिया था। कांग्रेस इसे नहीं माना तो सपा ने दोबारा 17 सीटों का ऑफर दिया। अब इसे कांग्रेस मान गई। कांग्रेस मध्य प्रदेश में एक सीट सपा को देगी। खजुराहो में सपा चुनाव लड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *