Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डव्यापार

RBI की इस खुशखबरी से आपकी टेंशन हो जाएगी दूर, कहा-रफ्तार जारी रहेगी

नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी बुलेटिन में राहतभरी खबर दी है। ग्लोबल इकोनॉमी में आई सुस्ती को लेकर भारत में टेंशन बढ़ रही थी, लेकन आरबीआई ने इस टेंशन को दूर कर दिया हैष आरबीआई ने कहा कि ग्लोबल अर्थव्यवस्था की तरह भारतीय इकोनॉमी में सुस्ती नहीं आएगी। आरबीआई ने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 में जो वृद्धि की हासिल की है, वो रफ्तार आगे भी कायम रहेगी।

वैश्विक अर्थव्यवस्था की तरह भारतीय अर्थव्यवस्था में सुस्ती नहीं आएगी और वित्त वर्ष 2022-23 में हासिल वृद्धि की रफ्तार आगे भी कायम रहेगी। रिजर्व बैंक के एक लेख में यह संभावना जताई गई है। रिजर्व बैंक के बुलेटिन के मार्च संस्करण में प्रकाशित एक लेख में अर्थव्यवस्था की स्थिति का आकलन पेश करते हुए कहा गया है कि तमाम समस्याओं के बावजूद रिजर्व बैंक भारत को लेकर आशावादी बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *