Google Analytics Meta Pixel
खेलफीचर्ड

ATK मोहन बागान पहली बार जीता ISL

ATK मोहन बागान ने बेंगलुरु FC को ISL यानी इंडियन फाइनल में पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराया। ATK मोहन बागान ने पहली बार ट्रॉफी जीती। शनिवार रात गोवा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में ISL का फाइनल खेला गया था। मैच के बाद मोहन बागान के मालिक संजीव गोयनका ने यह भी घोषणा की कि क्लब को आगे चलकर मोहन बागान सुपर जायंट्स के रूप में जाना जाएगा।

फुल टाइम तक स्कोर 2-2
फुल टाइम तक दोनों टीमों का स्कोर 2-2 रहा। मोहन बागान के लिए दोनों गोल ऑस्ट्रेलिया के फुटबॉल खिलाडी दिमित्री पेट्राटाॅस ने किए। दोनों गोल पेनल्टी से मिले। वहीं, बेंगलुरु की ओर से पहला गोल 45+5वें मिनट में सुनील छेत्री ने किया और दूसरा गोल रॉय कृष्णा ने 78वें मिनट में दागा।

बेंगलुरू FC को शुरूआती मिनट में ही बड़ा झटका लगा। बेंगलुरु के खिलाड़ी शिवशक्ति चौथे मिनट में ही चोटिल हो गए। इसके बाद उनकी जगह सुनील छेत्री मैदान में आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *