शक्तिकांत दास बोले- यूजर्स की शिकायतों को जल्द हल करने वाला एक मैकेनिज्म बनाने की जरूरत
RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने शनिवार (18 मार्च) को डिजिटल पेमेंट में यूजर्स की शिकायतों को जल्द दूर करने के लिए एक मैकेनिज्म बनाने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि अभी डिजिटल पेमेंट में यूजर्स को कभी-कभी अपनी शिकायतों को दर्ज करने के लिए जरूरी प्लेटफॉर्म का पता लगाने में मुश्किल होती है।
यूजर्स की शिकायतों को हल करने के लिए एक मैकेनिज्म की जरूरत
कोच्चि में पेमेंट सिस्टम ऑपरेटर्स (PSO) कॉन्फ्रेंस में दास ने कहा, ‘डिजिटल पेमेंट्स में जनता का विश्वास सुनिश्चित करने के लिए एक ऐसे मैकेनिज्म की अवेलेबिलिटी और अफोर्डेबिलिटी बहुत जरूरी है, जिसके जरिए यूजर्स की शिकायतों को जल्द से जल्द हल किया जा सके।’
