Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डमनोरंजन

पॉकेट मनी के लिए PCO पर काम करते थे कपिल:

कपिल शर्मा देश के उन चुनिंदा सेलिब्रिटीज में से हैं जो करोड़ों रुपए टैक्स भरते हैं। हालांकि कपिल की पहली कमाई सिर्फ 500 रुपए थी। शुरुआती दौर में कपिल एक PCO बूथ पर काम करते थे। वहीं से उन्हें 500 रुपए की कमाई होती थी।

इसके बाद पॉकेट मनी की जुगाड़ में 14 साल की उम्र में उन्होंने एक फैक्ट्री में भी नौकरी की थी, वहां से उन्हें हर महीने 900 रुपए मिला करते थे। कपिल का कहना है कि वो अपने खर्चे खुद चलाना चाहते थे इसलिए उन्होंने ऐसी छोटी-मोटी कई नौकरियां कीं।

घर से पैसे मांगने पर शर्म आती थी..
कपिल ने curly tales से पुरानी यादों को शेयर करते हुए कहा, ‘मैंने बहुत से छोटे-छोटे काम किए हैं। दसवीं की परीक्षा देने के बाद मैं एक कपड़ा मिल में काम करने लगा था। वहां इतनी गर्मी पड़ती थी कि दूसरी जगह से आए मजदूर भी अपने गांव भाग जाते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *