अमेरिका में सालभर में हेट क्राइम 12% बढ़ा:2021 में अश्वेतों के खिलाफ अपराध के 2,233 मामले दर्ज हुए,
अमेरिका में हेट क्राइम के मामलों में 12% की बढ़ोतरी हुई है। इसमें सबसे ज्यादा मामले अश्वेत लोगों के खिलाफ अपराध के हैं। सोमवार को FBI ने हेट क्राइम 2021 की रिपोर्ट जारी की। इसके तहत, 2020 के मुकाबले 2021 में हेट क्राइम के 945 मामले बढ़े हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 2021 में सामने आए 64.5% हेट क्राइम के मामले रंग, जातीय या वंश के आधार पर भेदभाव के थे। वहीं 15.9% केस जेंडर के आधार पर और 14.1% केस धर्म के आधार पर भेदभाव के थे।
2021 में हेट क्राइम के 9065 मामले सामने आए थे। इनमें से 55% मामले असॉल्ट के थे, जिनमें 18 केस हत्या और 19 रेप केस थे। इसके अलावा 43% मामले डराने-धमकाने के थे और बाकी 7% केसेज तोड़फोड़ और प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने के थे।