तमिलनाडु के पूर्व CM ई पलानीस्वामी पर केस दर्ज
तमिलनाडु के पूर्व सीएम ई पलानीस्वामी पर AMMK पार्टी के कार्यकर्ता पर हमला करने को लेकर केस दर्ज किया गया है। राजेश्वरन नाम के व्यक्ति ने मदुरै एयरपोर्ट पर पलानीस्वामी को गद्दार कहा और उनसे बदतमीजी भी की। जवाब में पलानीस्वामी ने भी उसपर हमला किया। बाद में दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।
पलानीस्वामी AIADMK पार्टी के महासचिव हैं। वहीं कार्यकर्ता AMMK पार्टी का था। उसने पलानीस्वामी पर शशिकला के साथ गद्दारी करने का आरोप लगाया। शशिकला पहले AIADMK पार्टी में ही थीं और उन्हें जयललिता का करीबी माना जाता था। बाद में उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया गया जिसके बाद उनके भतीजे ने नई पार्टी AMMK बनाई थी।