Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़फीचर्ड

गीदम में मां दंतेश्वरी के नाम पर मेडिकल कॉलेज:फागुन मेला के समापन कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री की घोषणा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दंतेवाड़ा जिले के दौरे पर हैं। जहां उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि, दंतेवाड़ा के गीदम में खुलने वाले मेडिकल कॉलेज का नाम दंतेश्वरी मेडिकल कॉलेज होगा। साथ ही गीदम में SDM कार्यालय खोला जाएगा। दंतेवाड़ा के शंखनी-डंकनी नदी में वाटर रिवर फ्रंट के निर्माण की भी घोषणा की।

दरअसल, पुलिस लाइन कारली हेलीपैड से सीधे देवी दंतेश्वरी के मंदिर पहुंचे। यहां माता की पूजा अर्चना कर उन्होंने प्रदेश की खुशहाली की कामना की है। जिसके बाद मंदिर स्थल पर ही आयोजित फागुन मड़ई के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने मड़ई में शामिल होने पहुंचे कुल 851 क्षेत्रीय देवी देवताओं को विदाई देकर फागुन मेला का समापन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *