फीचर्डव्यापार

RBI गवर्नर ने कहा- डेली UPI ट्रांजेक्शन 50% बढ़कर 36 करोड़ के पार पहुंचा

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने सोमवार को बताया कि यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) के जरिए पेमेंट्स पिछले 1 साल में तेजी से बढ़ा है। डेली ट्रांजेक्शंस भी 36 करोड़ को पार कर गया है, जो फरवरी 2022 के 24 करोड़ से 50% ज्यादा है।

वैल्यू के हिसाब से देखा जाए तो यह ट्रांजेक्शंस 6.27 लाख करोड़ रुपए के हैं, जो फरवरी 2022 में 5.36 लाख करोड़ रुपए के ट्रांजेक्शन से 17% ज्यादा है। शक्तिकांत दास ने RBI हेडक्वार्टर्स में डिजिटल पेमेंट्स अवेयरनेस वीक का शुभारंभ करते हुए रिपोर्टर्स को इस बात की जानकारी दी है।

दिसंबर 2022 से हर महीने 1,000 करोड़ से ज्यादा का ट्रांजेक्शन हुआ
शक्तिकांत दास ने यह भी बताया है कि पिछले तीन महीनों की बात करें तो दिसंबर 2022 से हर महीने का ओवरऑल मंथली डिजिटल पेमेंट ट्रांजेक्शंस 1,000 करोड़ रुपए से ज्यादा रहा है।

दास ने कहा, ‘हमारे पेमेंट सिस्टम के बारे में विश्व स्तर पर बात की जाती है और कई देशों ने हमारी सफलता की कहानी को दोहराने में रुचि दिखाई है। यह गर्व की बात है कि हमारे पेमेंट सिस्टम के जरिए दिसंबर 2022 से हर महीने 1,000 करोड़ से ज्यादा का ट्रांजेक्शन हुआ है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *