हैरी और मेगन को किंग चार्ल्स की ताजपोशी का न्योता:राजशाही छोड़ चुके बेटे को मेल भेजकर बुलाया

ब्रिटेन के शाही परिवार को छोड़ कर अमेरिका में बस चुके प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल को कड़े मतभेदों के बाद भी किंग चार्ल्स अपनी ताजपोशी में बुलाएंगे। इसकी जानकारी खुद प्रिंस हैरी ने दी है।

उन्होंने एक बयान जारी किया है। इसमें बताया है कि उन्हें किंग चार्ल्स की ताजपोशी में बुलावे के लिए मेल आया है। हालांकि राजशाही छोड़ चुके दंपत्ति ने नहीं बताया कि वो इस कार्यक्रम में शामिल होंगे या नहीं।

बकिंघम पैलेस ने कमेंट करने से मना किया
वहीं दूसरी तरफ बकिंघम पैलेस ने इस न्योते पर कोई भी कमेंट करने से मना कर दिया है। दरअसल, पहले कई ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई थीं जिनमें दावा किया गया था कि प्रिंस हैरी और मेगन को ताजपोशी में नहीं बुलाया जाएगा। BBC की रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ खास लोगों को मई में होने वाली किंग चार्ल्स की ताजपोशी के लिए एडवांस में न्योते दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *