तेलंगाना में बनेगा आईफोन बनाने का प्लांट:1 लाख से ज्यादा जॉब्स देगी फॉक्सकॉन
एपल इंक के पार्टनर फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रुप ने लोकल प्रोडक्शन को बढ़ाने के लिए भारत के तेलंगाना में एक नया प्लांट बनाने का फैसाल कर लिया है। ताइवान की मल्टीनेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर फॉक्सकॉन यह प्लांट तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले में कोंगारा कलां में स्थापित करेगी।
5.7 हजार करोड़ रु के निवेश से 1 लाख लोगों को नौकरियां देगी फॉक्सकॉन
फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रुप के चेयरमैन यंग लियू ने 2 मार्च को हैदराबाद में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव से मुलाकात की। जहां दोनों के बीच यह सहमति हुई कि इस प्लांट को स्थापित कर कंपनी 1 लाख से ज्यादा लोगों को नौकरियां देगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्लांट को स्थापित करने के लिए फॉक्सकॉन करीब 700 मिलियन डॉलर (करीब 5.7 हजार करोड़ रुपए) का निवेश करेगी।
