बेल्जियम में 5 बच्चों को मारने वाली मां को इच्छा-मृत्यु
बेल्जियम में अपने 5 बच्चों की हत्या करने वाली महिला को इच्छा मृत्यु दी गई है। जेनिवीव हरमिट नाम की महिला ने 16 साल पहले 28 फरवरी 2007 को अपने एक बेटे और चार बेटियों की किचन के चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की थी। हालांकि तब वह जिंदा बच गई थी।
हरमिट की साइकोलोजिस्ट ने बताया कि उसने अपने बच्चों के कत्ल की तारीख 28 फरवरी को ही खुद की इच्छा मृत्यु मांगी थी। इसके जरिए वो अपने बच्चों की हत्या करने पर पछतावा जाहिर करना चाहती थी। मौत के बाद बुधवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।