Google Analytics Meta Pixel
खेलफीचर्ड

चेन्नई की टीम से नहीं खेलेंगे रायडू और ब्रावो:क्रिस जॉर्डन को भी CSK ने रिलीज किया

चेन्नई सुपर किंग्स ड्वेन ब्रावो, अंबाती रायडू और क्रिस जॉर्डन को रिलीज कर सकती है। वहीं केन विलयमसन सनराइजर्स हैदराबाद का साथ छोड़ सकते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ड्वेन ब्रावो को IPL 2022 के मेगा ऑक्सन में 4.40 करोड़ रुपये में खरीदा था। ब्रावो डेथ ओवर के स्पेलिस्ट के साथ ही लोअर ऑर्डर के बल्लेबाज रहे हैं। पिछले IPLमें उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। उन्होंने 10 मैचों के 6 इनिंग में 23 रन ही बनाए। वहीं उन्होंने 16 विकेट लिए थे। चेन्नई सुपर किंग्स पिछले IPLमें नौवें स्थान पर रही थी।

क्रिस जॉर्डन को 3.60 करोड़ में CSK ने खरीदा था

वहीं क्रिस जॉर्डन को CSK ने मेगा ऑक्सन में 3.60 करोड़ में खरीदा था। उनका प्रदर्शन भी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। 4 मैचों में वह केवल 2 विकेट लेने में ही सफल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *