Google Analytics Meta Pixel
Thursday, April 30, 2026
Latest:
फीचर्डव्यापार

रतन टाटा और सचिन तेंदुलकर से मिले बिल गेट्स

माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स भारत के दौरे पर हैं। बुधवार को उन्होंने टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा और वर्तमान चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन से मुलाकात की। इससे पहले मंगलवार को गेट्स पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, RBI गवर्नर शक्ति कांत दास और महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा से भी मिले थे।

रतन टाटा और बिल गेट्स दोनों ही दुनियाभार में अपने परोपकारी कामों के लिए जाने जाते हैं। दोनों ने मुलाकात के दौरान स्वास्थ्य, निदान और न्यूट्रिशियन के क्षेत्रों में अपने संयुक्त प्रयासों को मजबूत करने के बारे में बात की। गेट्स फाउंडेशन इंडिया ने इस संबंध में एक ट्वीट किया। ट्वीट में फाउंडेशन ने बताया कि हम अपने काम को एक साथ मजबूत करने और स्वास्थ्य, निदान और न्यूट्रिशियन के लिए साझेदारी करने के लिए तत्पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *