न्यूजीलैंड फॉलोऑन के बाद जीतने वाली तीसरी टीम:दूसरी पारी में 483 रन बनाए
न्यूजीलैंड ने वेलिंगटन टेस्ट में इंग्लैंड को एक रन से हरा दिया। फॉलोऑन खेलने के बाद जीतने वाली वह दुनिया की तीसरी टीम बनी है।
इससे पहले भारत ने 2001 में कोलकाता टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। इंग्लैंड दो बार यह कारनामा कर चुकी है। उसने 1881 और 1984 में फॉलोऑन खेलने के बाद ऑस्ट्रेलिया को हराया। यानी टेस्ट क्रिकेट में फॉलोऑन खेलकर जीतने की घटना 4 बार हो चुकी है।
टेस्ट में एक रन से जीत का इंट्रेस्टिंग फैक्ट: 1993 में वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को एडिलेड टेस्ट में एक रन से मात दी थी। इसके 30 साल बाद न्यूजीलैंड ने यह करिश्मा किया है।