Google Analytics Meta Pixel
देशफीचर्ड

कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला:दहशतगर्दों ने हेड कांस्टेबल के बेटे को गोली मारी

कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबहेरा गांव में शुक्रवार को आतंकियों ने पुलिसकर्मी के बेटे को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के बाद से इलाके में घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

आसिफ की जांघ में गोली लगी
एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि अनंतनाग के हसनपोरा तवेला इलाके में मस्जिद के बाहर आतंकी हमला हुआ। हमले में जम्मू-कश्मीर पुलिस के हेड कांस्टेबल अली मोहम्मद गनई के बेटे आसिफ अली गनी को गोली लग गई। आसिफ की जांघ में गोली लगी है, स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षाकर्मियों ने घायल को बिजबेहरा अस्पताल में भर्ती कराया।

विजय कुमार ने बताया कि गोलीबारी के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने CRPF के साथ मिलकर इलाके की घेराबंदी कर दी है। आतंकियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *