‘अडानी को डूबा रही है छत्तीसगढ़ से गई पनौती’:CM भूपेश ने दो पूर्व अफसरशाहों पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में काम कर चुके दो पूर्व अफसरशाहों को पनौती बताया है। उनका कहना था, उनकी वजह से ही अडानी समूह डूब रहा है। उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ से जो दो पनौती अडानी के पास गए हैं वे पहले जिसके साथ थे वे डूब गए। वे जबसे वहां गए हैं तो उनकी हालत देख लीजिए। उन्होंने पूर्व मंत्री राजेश मूणत की आय को लेकर भी बयान दिया।
कांग्रेस नेताओं पर ED के छापों से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, विनोद तिवारी के यहां छापा डालने का क्या औचित्य है? केवल इसलिए कि उसने रमन सिंह के खिलाफ शिकायत की थी। आरपी सिंह के यहां छापा डालने का क्या मतलब है, क्योंकि उसने अमन सिंह के खिलाफ शिकायत की थी। यह तो अडानी जी को समझना चाहिए कि जो दो पनौती गये हैं छत्तीसगढ़ से वे जिसके साथ थे वो डूबे थे।