पाक-अफगान बॉर्डर पर पुलिस और तालिबान में मुठभेड़
पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर पर अफगान तालिबान और पाकिस्तानी पुलिस फोर्स के बीच मुठभेड़ हो रही है। इसमें दोनों तरफ के कई लोगों के मारे जाने की खबर मिली है।
अफगानिस्तान के एक पत्रकार अब्दुलहक ओमेरी मे इसकी जानकारी दी है। यह मुठभेड़ पाकिस्तान के तोरखम में हुई है। इसके पहले 12 दिसंबर 2022 को फायरिंग में 7 पाकिस्तानी मारे गए थे। अफगानिस्तान में भी एक व्यक्ति की मौत हुई थी।
नवंबर 2022 में 8 दिन लगातार फायरिंग हुई थी
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, नवंबर 2022 में बॉर्डर एरिया में 8 दिन तक लगातार फायरिंग हुई थी। इसकी वजह से दोनों तरफ काफी नुकसान हुआ था। तब पाकिस्तान ने डिप्लोमैटिक तरीके से मामला सुलझाने की कोशिश की थी। पाकिस्तान का आरोप है कि अफगान तालिबान पाकिस्तान की सीमा में आतंकी भेज रहे हैं और ये टेरेरिस्ट पाकिस्तान में हमले करते हैं।