Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
फीचर्डमनोरंजन

‘जेम्स कैमरून की तारीफ किसी ऑस्कर से कम नहीं’:बेटे रामचरण को लेकर भावुक हुए चिरंजीवी

साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी बेटे रामचरण को लेकर भावुक नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर हॉलीवुड के लीजेंड्री डायरेक्टर जेम्स कैमरून का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में जेम्स कैमरून फिल्म आरआरआर और रामचरण के कैरेक्टर की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

चिरंजीवी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि अगर जेम्स कैमरून जैसा डायरेक्टर आपकी तारीफ कर रहा है तो ये किसी ऑस्कर से कम नहीं है। उन्होंने लिखा कि एक पिता होने के नाते उन्हें रामचरण पर काफी ज्यादा गर्व है।

फिल्म में राम का कैरेक्टर निभाना चुनौतीपूर्ण था- कैमरून
जेम्स कैमरून ने आरआरआर और रामचरण की तारीफ करते हुए कहा, ‘ये एक शानदार फिल्म है, मैंने अकेले बैठ कर फिल्म देखी थी। फिल्म देखने के बाद मैं भौचक्का था, फिल्म का वीएफएक्स और स्टोरीटेलिंग काफी बेहतरीन थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *