भारत जोड़ो यात्रा विपक्ष की एकता के लिए नहीं थी…. CM नीतीश कुमार को कांग्रेस का जवाब
नई दिल्ली: बिहार के सीएम नीतीश कुमार इस समय एनडीए से अलग होकर विपक्षी ताकत को एकजुट करने में लगे हैं। हाल ही में नीतीश कुमार ने मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के नाम एक संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस देरी न करे तो अगले लोकसभा चुनाव में बीजेपी 100 से भी कम सीटों पर सिमट जाएगी। इसपर कांग्रेस की तरफ से भी जवाब आया है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ की शुरुआत हुई। युवाओं में नया जोश आया है, संगठन में परिवर्तन देखा गया है। हम मानते हैं कि विपक्ष की एकता जरूरी है। मैंने पहले ही कहा है कि विपक्ष की एकता के लिए भारत जोड़ो यात्रा नहीं थी