Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डव्यापार

अनलिस्टेड कंपनियों में विदेशी निवेश पर आ सकते हैं नए नियम

नई दिल्ली: आयकर विभाग (Income tax) अनिवासी निवेशकों पर कर लगाने के उद्देश्य से गैरसूचीबद्ध कंपनियों (non listed companies) के शेयरों के उचित बाजार मूल्य (एफएमवी) का पता लगाने के लिए आयकर अधिनियम के तहत संशोधित मूल्यांकन नियम जारी कर सकता है। आयकर विभाग इसकी तैयारी कर रहा है। आयकर विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इस संशोधन की जरूरत इसलिए महसूस की जा रही है कि आयकर अधिनियम और फेमा कानून में गैर-सूचीबद्ध कंपनियों के एफएमवी की गणना के लिए अलग-अलग तरीके दिए गए हैं। अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से बातचीत में कहा, “आयकर अधिनियम के नियम 11यूए को विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के अनुरूप बनाने के लिए हितधारकों की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए फिर से निर्धारित किया जाएगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *