Google Analytics Meta Pixel
देशफीचर्ड

तेलंगाना CM को पूर्व CM की बेटी ने जूते दिखाए:कहा- इन्हें पहनकर मेरे साथ पदयात्रा में आएं

तेलंगाना में गुरुवार को YSR तेलंगाना पार्टी की प्रमुख YS शर्मिला ने मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (KCR) को डिब्बे में रखे एक जोड़ी जूते दिखाए और प्रजा प्रस्थान पदयात्रा में शामिल होने की चुनौती दी। कहा- इन्हें पहनकर चलने में आसानी होगी और वे जनता की समस्याएं जान सकेंगे।

आंध्र प्रदेश से अलग होकर बने तेलंगाना में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव हैं। ऐसे में YSR तेलंगाना पार्टी की प्रमुख YS शर्मिला ने मुख्यमंत्री KCR के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। शर्मिला राज्य में प्रजा प्रस्थान पदयात्रा निकाल रही हैं। वे आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री YSR की बेटी और वर्तमान CM जगन मोहन रेड्डी की बहन हैं। शर्मिला ने 2021 में YSRTP पार्टी बनाई थी।

पिछले साल उनके काफिले पर कथित हमले के बाद यात्रा को रोक दिया गया था। गुरुवार को नरसमपेट से फिर से यात्रा शुरू हुई। यात्रा की शुरुआत के समय मीडिया से बातचीत में शर्मिला ने KCR को साथ चलने की चुनौती दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *