फीचर्डमनोरंजन

पूजा हेगड़े के भाई की शादी में पहुंचे सलमान खान

साउथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े और सलमान खान के बीच डेटिंग की अफवाहें थीं लेकिन इनपर कोई पुष्टि नहीं हुई थी। सलमान और पूजा का फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ जल्द ही दर्शकों के बीच आनेवाली है। इससे पहले सलमान खान को पूजा हेगड़े के घर पर उनके भाई की शादी में जाते देखा गया। यहां तक कि सलमान ने एक फैमिली फोटो के लिए पोज भी दिया। अब पूजा के भाई ऋषभ हेगड़े ने 30 जनवरी को शिवानी शेट्टी से शादी की और शादी समारोह से मंत्रमुग्ध कर देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। इंटरनेट पर वायरल हो रही एक तस्वीर में पूजा के ‘किसी का भाई किसी की जान’ के को-एक्टर सलमान खान दोनों के साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *