Google Analytics Meta Pixel
Monday, June 22, 2026
Latest:
फीचर्डव्यापार

MSME की क्रेडिट ग्रोथ लगातार बढ़ रही:इनकी लोन लेने की रफ्तार इंडस्ट्री से दोगुनी हुई,

देश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग (MSME) तेज ग्रोथ की राह पर हैं। SBI रिसर्च की एक रिपोर्ट के मुताबिक, MSME की क्रेडिट ग्रोथ लगातार बढ़ रही है। बीते साल नवंबर तक MSME की क्रेडिट ग्रोथ 19.6%, जबकि बड़ी इंडस्ट्री की 10.5% रही। इस तरह बीते वित्त वर्ष MSME का कुल क्रेडिट 20 लाख करोड़ रुपए से ऊपर निकल गया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि छोटे उद्योगों को मिलने वाले कर्ज में बढ़ोतरी हो रही है। ये इनके कारोबार विस्तार का संकेत है। दिलचस्प है कि वित्त वर्ष 2020-21 और 2021-22 के बीच MSME की संख्या 4.2 करोड़ से घटकर 2.6 करोड़ रह गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इसका कारण ये है कि कई MSME की वैल्यू निर्धारित 250 करोड़ की सीमा से ऊपर निकल गई है। अब वे MSME की श्रेणी से मध्यम आकार की कॉरपोरेट कंपनियों में तब्दील हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *