सुभाष घई की बर्थडे पार्टी में पहुंचे सेलेब्स

बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर सुभाष घई ने 23 जनवरी 2023 को अपना 78वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। अपने जन्मदिन के मौके पर सुभाष ने एक सितारों से सजी पार्टी का आयोजन किया, जिसमें सलमान खान से लेकर ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन तक शामिल हुए। इस दौरान ऐश्वर्या ब्लू सूट में नजर आईं जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं। ऐश्वर्या का ये लुक लोगों को काफी पसंद आया। वहीं अभिषेक बेहद हैंडसम लुक में दिखाई दिए। इस बीच ऐश्वर्या ने अभिषेक के साथ पैपराजी को पोज भी दिए। पार्टी में जैकी श्रॉफ का भी स्वैग देखने को मिला। इसके अलावा अनुपम खेर, अनिल ने भी शिरकत की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *